
Studying in Canada Become Easier: नई दिल्ली: कनाडा आज भी भारतीय छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक पसंदीदा गंतव्य बना हुआ है, चाहे वहां की इमिग्रेशन पॉलिसी में समय-समय पर बदलाव क्यों न हो रहे हों। कनाडा की विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटीज़, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रणाली और मल्टी-कल्चरल माहौल इसे एक आदर्श शैक्षणिक केंद्र बनाते हैं। लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम है – स्टडी परमिट प्राप्त करना।
#क्या होता है स्टडी परमिट?
स्टडी परमिट एक आधिकारिक डॉक्यूमेंट होता है जिसे कनाडा की सरकार विदेशी छात्रों को देती है। इसके बिना आप कनाडा में पढ़ाई नहीं कर सकते, चाहे आपने किसी विश्वविद्यालय, कॉलेज या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से एडमिशन लेटर ही क्यों न प्राप्त कर लिया हो। यह परमिट केवल उन संस्थानों के लिए मान्य होता है जो Designated Learning Institutions (DLIs) की लिस्ट में शामिल हैं।
#स्टडी परमिट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:
1. एडमिशन लेटर (Letter of Acceptance):
किसी मान्यता प्राप्त DLI संस्थान से मिला हुआ आधिकारिक पत्र।
2. पासपोर्ट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स:
वैध पासपोर्ट जिसकी वैधता आपकी पढ़ाई की अवधि तक होनी चाहिए।
3. प्रूफ ऑफ फाइनेंशियल सपोर्ट:
यह दिखाने के लिए कि आप अपनी पढ़ाई, रहने और ट्रैवल की लागत वहन कर सकते हैं (कम से कम \$10,000 CAD प्रति वर्ष, इसके अलावा ट्यूशन फीस)।
4. इमीग्रेशन मेडिकल एग्जामिनेशन (IME):
अधिकतर छात्रों को IRCC द्वारा अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल चेकअप करवाना होता है।
5. पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट:
यह यह साबित करता है कि आपके खिलाफ कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
6. स्टेटमेंट ऑफ पर्पज़ (SOP):
इसमें आप बताते हैं कि आप क्यों कनाडा में पढ़ाई करना चाहते हैं और आपकी भविष्य की योजना क्या है।
7. फोटोग्राफ्स:
पासपोर्ट साइज फोटोज, जो IRCC द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार हों।
8. लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी स्कोर:
जैसे कि IELTS, TOEFL या PTE का स्कोरकार्ड, जो यह दिखाता है कि आप इंग्लिश में पढ़ाई करने में सक्षम हैं।
#कुछ महत्वपूर्ण बातें:
-स्टडी परमिट एक ‘वीजा नहीं’ है। इसे लेकर आप कनाडा नहीं जा सकते जब तक आपके पास ‘Temporary Resident Visa (TRV)’ या Electronic Travel Authorization (eTA) न हो।
-यदि आपकी पढ़ाई की अवधि 6 महीने से कम है, तो स्टडी परमिट की जरूरत नहीं होती लेकिन एक्सटेंशन की संभावना को देखते हुए अधिकतर छात्र पहले से परमिट लेते हैं।
-स्टडी परमिट मिलने के बाद भी छात्र को कनाडा सीमा पर इमिग्रेशन ऑफिसर को सभी डॉक्यूमेंट्स दिखाने होते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...