Site icon Dainik Savera Times

सब-इंस्पेक्टर भर्ती: अप्रैल के पहले सप्ताह में निकलेगी मेरिट सूची

चंडीगढ़ : विभिन्न कैडर/विंगों में उप-निरीक्षकों (एसआई) के पदों के लिए मेरिट सूची अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। पंजाब पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के चार कैडर/विंग्स (जांच, जिला, सशस्त्र पुलिस और खुफिया) में एसआई की भर्ती के लिए ओएमआर आधारित टेस्ट 16 अक्टूबर, 2022 को अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित किए गए थे। प्रवक्ता ने कहा कि मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है और अंतिम परिणाम अप्रैल, 2023 के पहले सप्ताह में आ जाएंगे।

Exit mobile version