नेशनल डेस्क: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के हाल ही में किए गए वादों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार के लोगों के साथ मजाक कर रहे हैं और अब जनता को उनकी असली मंशा समझनी चाहिए। तेजस्वी यादव ने पहले कहा था कि वे 10 लाख या 20 लाख सरकारी नौकरियाँ देंगे। इस पर त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि पहले तो वे नौकरी के बदले ज़मीन लेते थे और अब शायद नौकरी के बदले घर या संपत्ति लेना चाह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के वादों के पीछे धोखा छिपा हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी बातों को छुपाते हैं, ट्रंप उजागर कर देते हैं’, रूस से तेल खरीद पर जयराम रमेश का प्रधानमंत्री पर तंज
महिला कल्याण को लेकर तेजस्वी की नई घोषणाओं पर भी त्रिवेदी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर खतरा था और बिहार आज भी उस डर को नहीं भूला है। त्रिवेदी ने यह भी बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने कई काम किए हैं। जैसे हर घर शौचालय, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, मुद्रा योजना, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं और एनडीए सरकार की सोच साफ और व्यवहारिक है।
#WATCH | Delhi | BJP leader Sudhanshu Trivedi says, Tejashwi ji should stop joking with the people of Bihar… After Nitish Kumar’s government came to power in Bihar, many schemes for women’s empowerment have been running in the state. Govt schemes from Har Ghar Sauchalaya, to… pic.twitter.com/GYSINQhY5X
— ANI (@ANI) October 22, 2025
वहीं दूसरी ओर, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी बनाया जाएगा। उनका वेतन 30,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा। उनके पुराने कर्जों पर ब्याज माफ किया जाएगा। अगले दो साल तक उन्हें ब्याज-मुक्त लोन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जीविका दीदियों और संविदा कर्मियों को मिलेगा सरकारी कर्मचारी का दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान
तेजस्वी ने बीजेपी और जेडीयू सरकार की ‘माई बहन मान योजना’ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 10,000 रुपये देना रिश्वत की तरह है और अमित शाह खुद कह चुके हैं कि ये पैसा वापस लिया जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि जीविका दीदियों के साथ अब तक सरकार ने अन्याय किया है, लेकिन महागठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें उनका हक दिया जाएगा।
बता दें कि, बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नौकरी और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बयानबाज़ी तेज हो गई है। एक तरफ तेजस्वी यादव नई योजनाओं का वादा कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी इन वादों को जनता के साथ धोखा बता रहे हैं। अब देखना होगा कि जनता किस पर भरोसा करती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...