Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 10 लोगों की मौत… 32 घायल

September 30, 2025

पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 10 लोगों की मौत… 32 घायल

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में स्थित सेना के मुख्यालय पर मंगलवार को एक आत्मघाती हमले के बाद भयंकर विस्फोट और गोलीबारी की घटना सामने आई। धमाका पूर्वी क्वेटा में स्थित फ्रंटियर कॉर्प्स मुख्यालय के पास हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विस्फोट की आवाज़ मॉडल टाउन और आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जो संवेदनशील माना जाता है।

धमाके से घरों और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं

इस धमाके के कारण आसपास के घरों और इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। हमले में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 32 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल क्वेटा, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है।

 

अस्पतालों में आपातकाल की स्थिति घोषित

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने इन अस्पतालों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुला लिया है।

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया

धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनाई दीं। घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया। पुलिस और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस ने जांच के लिए इलाके को सील कर दिया है। विस्फोट की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सुरक्षा बल मामले की जांच कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें