Pakistan School Bus Terror Attack : बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस बार आतंकियों ने स्कूल बस को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान के खुजदार में हुए हमले में चार बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 38 अन्य घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने एक स्कूल बस को टारगेट किया है। मामला बलूचिस्तान प्रांत का बताया जा रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है और पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्कूल जाते समय हुआ आत्मघाती हमला
हमला उस वक्त हुआ जब एक बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। अचानक हुए इस विस्फोट से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आस-पास भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के घरों की खिड़कियां भी हिल गईं। हमले में मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 38 बच्चे घायल हुए।
अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों का संदेह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) पर है। यह संगठन पहले भी कई आतंकी हमलों को अंजाम दे चुका है, खासकर पाकिस्तानी सेना और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाते रहा है।
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री का बयान
इस घटना के बाद पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस हमले को “निर्दोष बच्चों के खिलाफ बर्बरता” करार दिया और कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...