Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए Sukhbir Singh Kuki, संघटन महामंत्रि Srinivasulu, महासचिव Jiwan Gupta और Rajesh Bagha ने करवाया ज्वाइन

जालंधर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और जालंधर ग्रामीण से कांग्रेस सचिव ब्लॉक आदमपुर सुखबीर सिंह कूकी (मनिहास) आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर पंजाब के संघटन महामंत्रि श्री निवासलू, महासचिव जीवन गुप्ता, महासचिव राजेस बाघा, जिलाध्यक्ष दिहांती रंजीत सिंह पवार और सेठ सतपाल मल्ल ने सरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, राजीव पाजा, चंद्रशेखर चौहान महासचिव मनमीत सिंह विक्की व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंगलन, निंदी तिवारी, बिक्रम विक्की आदि शामिल थे।

Exit mobile version