Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सुक्खू ने सभी को किया आंमत्रित, बोले- यह जीत प्रदेश के लोगों को समर्पित

December 11, 2022

CM की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सुक्खू ने सभी को किया आंमत्रित, बोले- यह जीत प्रदेश के लोगों को समर्पित

शिमला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे और मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी को आमंत्रित किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा आज 1.30 बजे मेरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करता हूँ, रिज, शिमला। मैं इस अवसर को खुश करने के लिए सभी को उत्सुक हूं क्योंकि यह जीत हिमाचल प्रदेश के लोगों को समर्पित है। आशीर्वाद और शुभकामनाओं का आकांक्षी। बता दें कि बीते दिन शाम को शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें सुक्खू को विधायक दल का नेता और मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री चुना गया था।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर

सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़े सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संजौली कालेज में सीआर चुने गए, इसके बाद वह छात्र संघ के महासचिव चुने गए। उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडैंट सैंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने शिमला से बतौर पार्षद सक्रिय राजनीति में कदम रखा। मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े सुखविंद्र सिंह सुक्खू जमीन से जुड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने। 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें