Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 43वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मोहम्मद शमी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। रचिन रवींद्र और विजय शंकर की जगह डेवाल्ड ब्रेविस और दीपक हुड्डा को मौका मिला है। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है।
SRH पांच विकेट से जीता
ईशान किशन की धमाकेदार बल्लेबाजी और हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह हैदराबाद की चेपॉक में पहली जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
चेन्नई की पारी = CSK 154 (19.5)
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य दिया है। 2019 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब चेन्नई की टीम चेपॉक में ऑलआउट हुई। हर्षल पटेल ने इस मैच में घातक गेंदबाजी की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में सीएसके की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। उनके अलावा दीपक हुड्डा ने 22, रवींद्र जडेजा ने 21 और शिवम दुबे ने 12 रन बनाए। अपने करियर का 400वां टी20 मैच खेलने उतरे धोनी सिर्फ छह रन बना पाए। वहीं, अंशुल कंबोज और नूर अहमद सिर्फ दो-दो रन बनाकर आउट हो गए। खलील अहमद एक रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार विकेट जबकि पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी और कामिंदु मेंडिस को एक-एक सफलता मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रेविस हेड, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक हुड्डा, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

