Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दी अंतरिम जमानत, पिता की फातिहा रस्म में होंगे शामिल, मीडिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं

April 9, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को दी अंतरिम जमानत, पिता की फातिहा रस्म में होंगे शामिल, मीडिया से बातचीत करने की इजाजत नहीं


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी को अपने पिता दिवंगत मुख्तार अंसारी की फातिहा रस्म में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर्याप्त सुरक्षा के तहत अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से उनके पैतृक स्थान गाज़ीपुर लाएगी। गौरतलब है कि न्यायिक हिरासत में होने के कारण अब्बास अंसारी अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। पीठ में न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन भी शामिल थे। अंतरिम जमानत पर अब्बास अंसारी प्रेस या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें