Site icon Dainik Savera Times

Sushil Modi ने GST परिषद में दिया महत्वपूर्ण योगदान : Mallikarjun Kharge

Amit Shah Apologize Country

Amit Shah Apologize Country

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने जीएसटी परिषद में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। सुशील मोदी का सोमवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता, श्री सुशील मोदी जी के निधन पर उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं। उन्होंने कहा, कि हमारी विचारधारा अलग थी, पर लोकतंत्र में देश हित सवरेपरि होता है। उन्होंने जीएसटी परिषद में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सादर श्रद्धांजलि।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

Exit mobile version