Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

 Eknath Shinde Resigns: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार; एकनाथ शिंदे ने CM पद से दिया इस्तीफा, फडणवीस-अजित रहे साथ

November 26, 2024

 Eknath Shinde Resigns: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार; एकनाथ शिंदे ने CM पद से दिया इस्तीफा, फडणवीस-अजित रहे साथ

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिंदे, जो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ थे, नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। राज्यपाल ने शिंदे को कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पत्र सौंपा।

14वीं महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त होने के कारण शिंदे का इस्तीफा जरूरी हो गया था। पिछले रविवार को राज्य सरकार द्वारा गजट अधिसूचना जारी किए जाने के बाद 15वीं विधानसभा अस्तित्व में आई है। इस्तीफा देने से पहले शिंदे 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित सरकारी समारोह में शामिल हुए।

 

शिंदे ने आधी रात को की गई अपनी भावनात्मक अपील में अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे उनके समर्थन में शक्ति प्रदर्शन न करें। उन्होंने पार्टी समर्थकों से कहा कि समृद्ध महाराष्ट्र के लिए महायुति मजबूत रही है और रहेगी। हालांकि महायुति ने राज्य विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन भाजपा, शिवसेना और एनसीपी अभी तक मुख्यमंत्री पद पर किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई हैं। शिवसेना के भीतर शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए आवाज उठ रही है, जबकि भाजपा नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि फडणवीस अपनी तीसरी पारी शुरू करने के लिए अगले मुख्यमंत्री बनें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें