Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए CM के ऐलान के बाद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान आया सामने

September 17, 2024

नए CM के ऐलान के बाद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान आया सामने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। मालीवाल ने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा ‘‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है।

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़शि के तहत फँसाया गया था।’’ उन्होंने कहा ‘‘वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘डमी मुख्यमंत्री’ है, फिर भी यह मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!’’

उल्लेखनीय है कि आतिशी को आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में नेता चुनी गई और वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें