T20 World Cup 2024, SA vs BAN, 21st Match: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हराया

आज टी20 विश्व कप 2024 का 21वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है।

T20 World Cup 2024, SA vs BAN, 21st Match; आज टी20 विश्व कप 2024 का 21वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी की अंक तालिका में पहले पायदान पर है। उनके खाते में चार अंक हैं। उन्हें दोनों मैचों में जीत मिली है। अगर आज के मैच में टीम बांग्लादेश के हरा देती है तो सुपर-8 के लिए उनकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। वहीं, बांग्लादेश एक मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

दक्षिण अफ्रीका की चार रन से जीत

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ चार रनों से जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में यह दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। अंक तालिका में टीम फिलहाल पहले स्थान पर है। उनके खाते में छह अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश को दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान को हराया था। फिलहाल वह ग्रुप डी की तालिका में दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। 

दक्षिण अफ्रीका की पारी
बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत से ही संघर्ष करते देखा गया। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले पहले ही ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उन्हें तंजीम हसन साकिब ने पवेलियन भेजा। इसके बाद घातक गेंदबाज ने क्विंटन डिकॉक को भी अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 18 रन बनाकर बोल्ड हो गए। टीम को तीसरा झटका एडेन मार्करम के रूप में लगा। उन्हें तस्किन अहमद ने 23 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। कप्तान सिर्फ चार रन बना सके। पांचवें ओवर में तंजीम ने एक बार फिर अपनी कातिलाना गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और ट्रिस्टन स्टब्स को शिकार बनाया। वह बिना खाता खोले आउट हो गए। पावरप्ले में दक्षिण अफ्रीका ने 25 रन के स्कोर पर चार विकेट खो दिए। टी20 विश्व कप में यह उनका पावरप्ले में तीसरा सबसे कम स्कोर है। इसके बाद मोर्चा हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर ने संभाला। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए उन्होंने मिलर के साथ 79 रनों की विशाल साझेदारी हुई जिसे तस्किन अहमद ने तोड़ा। उन्होंने  क्लासेन को 102 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। बल्लेबाज इस मैच में 46 रनों की तूफानी पारी खेलकर लौटे। वहीं, मिलर 28 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में मार्को यानसन और केशव महाराज ने क्रमश: पांच और चार रन बनाए। दोनों नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए तंजीम ने तीन और तस्किन ने दो विकेट चटकाए। वहीं,  रिशाद हुसैन को एक सफलता मिली।

साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी
दक्षिण अफ्रीका ने भले ही नीदरलैंड्स और श्रीलंका पर जीत दर्ज की है। दक्षिण अफ्रीका के अभी दो मैच में चार अंक हैं और बांग्लादेश के खिलाफ जीत से सुपर-8 में जगह बनाने के लिए उसकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। रिकॉर्ड भी दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में है। उसने अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश से कोई मैच नहीं गंवाया है।

उलटफेर में माहिर बांग्लादेश
बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी जिससे उसका मनोबल बढ़ा होगा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की तरह उसके बल्लेबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाजों में केवल लिटन दास ही कुछ रन बना पाए थे। ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन भी अभी तक बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग:-

बांग्लादेश : तंजीद हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), नाजमुल हसन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शाकिब अल हसन, जैकर अली, महमूदुल्लाह, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

दक्षिण अफ्रीका : रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जॉनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, ओटनील बार्टमैन।

- विज्ञापन -

Latest News