Site icon Dainik Savera Times

Tamil Nadu: विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 9 श्रमिकों की मौत, कई लोग घायल

तमिलनाडु। तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में शनिवार आज विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह घटना वेम्बकोट्टई पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक स्थान में हुई।

Exit mobile version