नेशनल डेस्क : हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोगों ने योग करके इस दिन को खास बनाया। छोटे-बड़े शहरों, गांवों, स्कूलों, दफ्तरों, और सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि ने 71 साल के उम्रे में 51 पुश-अप लगाकर सभी को हैरान कर दिया। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
नेता से अभिनेता सभी योग में शामिल
आपको बता दें कि भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, और यहां तक कि फिल्मी सितारे भी इस दिन योग करते हुए नजर आए। योग दिवस ने एक बार फिर साबित किया कि योग सिर्फ शरीर के लिए नहीं, बल्कि मन और आत्मा के लिए भी जरूरी है।
राज्यपाल ने युवाओं को कर दिया हैरान
इस बार योग दिवस की सबसे खास बात रही तमिलनाडु के राज्यपाल रवींद्र नारायण रवि का प्रदर्शन। 73 साल की उम्र में उन्होंने हजारों छात्रों के सामने लगातार 51 पुश-अप लगाकर सबको चौंका दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह कार्यक्रम तमिलनाडु के मदुरै शहर स्थित वेलाम्मल शैक्षणिक संस्थान में आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 10,000 छात्र शामिल हुए थे। राज्यपाल ने खुद मंच पर आकर पुश-अप किए और युवाओं को स्वस्थ जीवन की प्रेरणा दी।
Big Big Big ❤️❤️❤️
Tamil Nadu Governor RN Ravi surprised everyone by doing 51 consecutive push-ups at the age of 73
Age is nothing but a number
made this line meaningfulThe CM there should take inspiration from him
Yoga should not be associated with any party@rajbhavan_tn… pic.twitter.com/lUoU9gKQSb
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) June 21, 2025
3,000 से ज्यादा दिव्यांगों ने किया योग
योग दिवस के मौके पर हैदराबाद में भी एक बड़ा और प्रेरणादायक कार्यक्रम देखने को मिला। यहाँ 3,000 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों ने एक साथ योगाभ्यास किया।
इनमें वे लोग भी शामिल थे जो सुन या देख नहीं सकते, और जिनकी शारीरिक या मानसिक क्षमता सीमित है। कुल मिलाकर 21 श्रेणियों के दिव्यांगों ने भाग लिया। यह आयोजन योग की समावेशी भावना को दर्शाता है – कि योग हर किसी के लिए है।
PM मोदी ने विशाखापत्तनम में किया योग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में योग किया। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ योग करने पहुंचे। इस आयोजन में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “बढ़ता हुआ मोटापा आज पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती है। मैंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस पर विस्तार से चर्चा की थी और लोगों से अपील की थी कि वे अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज अपनाएं।” उन्होंने एक बार फिर लोगों से इस चैलेंज से जुड़ने की अपील की, ताकि आने वाले समय में एक स्वस्थ और फिट समाज का निर्माण हो सके।
दुनिया तक फैली जीवनशैली
आज योग केवल भारत तक सीमित नहीं है। यह एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। दुनिया के कई देशों में भारतीय योग गुरुओं के नेतृत्व में हजारों लोग नियमित योग कर रहे हैं। योग अब केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम बन चुका है।
एकता का संदेश देता योग दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं है, यह एक संदेश है कि अगर हम नियमित योग करें, तो न सिर्फ बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बन सकते हैं। राज्यपाल रवींद्र नारायण की तरह 73 की उम्र में भी जोश और फिटनेस का जज्बा रखना संभव है – बस जरूरी है नियमित योग और संयमित जीवनशैली।
मेष: दिन शुभ रहेगा...