
Tatkal Ticket Booking Rules Change from July 15 : भारत में रोजाना करोड़ों यात्री रेलवे से सफर करते हैं। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन करता है। ज्यादातर लोग रिजर्वेशन (बुकिंग) वाली सीट लेकर सफर करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें आराम और सुविधाएं मिलती हैं। इसी को लेकर भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket Booking) को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आज यानी 15 जुलाई 2025 से नया नियम लागू हो गया है, जिसके बाद अब तत्काल टिकट सिर्फ आधार OTP से ही बुक किया जा सकेगा। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन आम लोगों को मिलेगा। आइये जानते हैं इस खबर को विस्तार से…
अब तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव
कई बार लोगों का अचानक कहीं जाने का प्लान बन जाता है। ऐसे में उन्हें “तत्काल टिकट” बुक करवानी पड़ती है, जो यात्रा के एक दिन पहले या उसी दिन ली जाती है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन (सत्यापन) जरूरी कर दिया है।

अब आधार लिंक और OTP जरूरी
15 जुलाई 2025 से यह नया नियम लागू हो गया है। अब आप तभी IRCTC की वेबसाइट या ऐप से तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जब आपका IRCTC अकाउंट आपके आधार कार्ड से लिंक हो। टिकट बुक करते समय आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। वह OTP डालने के बाद ही बुकिंग की प्रक्रिया पूरी होगी। यदि आपने OTP दर्ज नहीं किया, तो टिकट बुक नहीं होगी।
कैसे लिंक करें IRCTC अकाउंट से आधार कार्ड?
अगर आपने अभी तक अपने IRCTC अकाउंट से आधार लिंक नहीं किया है, तो नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें

रेलवे काउंटर से टिकट लेने पर भी आधार जरूरी
अगर आप रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से तत्काल टिकट बुक करवाते हैं, तो वहां भी आपको अपना आधार नंबर देना होगा और OTP वेरीफिकेशन करना होगा। बिना आधार व OTP के अब तत्काल टिकट नहीं मिलेगी।
नया नियम क्यों लाया गया है?
रेलवे ने यह कदम धोखाधड़ी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। इससे फर्जी बुकिंग, दलाली और ब्लैक में टिकट बेचने जैसे मामलों पर रोक लगाई जा सकेगी। अगर आपको इस प्रक्रिया में कोई दिक्कत आती है, तो IRCTC की हेल्पलाइन या ग्राहक सेवा से संपर्क किया जा सकता है।