Dainik Savera Times

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित की जगह गिल बने कप्तान

खेल डेस्क: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे और टी20 टीमों का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और शुभमन गिल उपकप्तान होंगे।

यह भी पढ़ें:  IND vs WI: रवींद्र जडेजा ने इस मामले में धोनी को पछाड़ा; पिछली 9 पारियों में लगाए 7 अर्द्धशतक

विराट कोहली- रोहित शर्मा को मिली जगह

19 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। माना जा रहा है कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमेटी ने अहमदाबाद में बैठक कर इस फैसले पर चर्चा की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शुभमन गिल को 2027 वनडे विश्व कप से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जाए।

 

सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान

टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। यह बदलाव युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर नेतृत्व करने का मौका देगा और टीम की रणनीति को भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत करेगा।

वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल

19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी

टी20 शेड्यूल 

29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन

Exit mobile version