Site icon Dainik Savera Times

IND Vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, करुण नायर की छुट्टी… जडेजा बने उपकप्तान

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस टीम में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है, तो वहीं कुछ पुराने खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। भारत की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई है, जबकि रवींद्र जडेजा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम इंडिया में कई बदलाव किए गए

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे पहले तो करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिली, जबकि देवदत्त पडिक्कल को टीम में वापस लिया गया है। इंग्लैंड दौरे पर करुण का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, जिसके कारण उन्हें बाहर किया गया। वहीं, देवदत्त को इंग्लैंड के दौरे पर नहीं चुना गया था, लेकिन अब उन्हें वापसी का मौका मिला है।

 

नारायण जगदीशन नया चेहरा

टीम में एक और नया चेहरा नारायण जगदीशन का है, जिन्हें ऋषभ पंत की चोट की वजह से दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं, इसलिए उनकी जगह ध्रुव जुरेल और जगदीशन को मौका दिया गया है। स्पिन गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव का भी नाम है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया है।

टीम इंडिया की पूरी स्क्वाड:

कप्तान: शुभमन गिल, उपकप्तान: रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और नारायण जगदीशन। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है, खासकर आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से।

Exit mobile version