Site icon Dainik Savera Times

Telangana: सड़क हादसे में बीआरएस MLA लस्या नंदिता की मौत

हैदराबाद। तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता एवं विधायक जी लस्या नंदिता की शुक्रवार को यहां पाटनचेरू में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नंदिता जिस कार में यात्र कर रही थीं वह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर सड़क किनारे लगे धातु के अवरोधक से टकरा गई, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस हादसे में कार चालक घायल हो गया है। सिकंदराबाद छावनी (SC) से विधायक नंदिता (36) को एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version