Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RDX से जुड़े मामले में आतंकी Jagtar Hawara चंडीगढ़ कोर्ट ने किया बरी

November 22, 2023

RDX से जुड़े मामले में आतंकी Jagtar Hawara चंडीगढ़ कोर्ट ने किया बरी

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में दोषी बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी जगतार सिंह हवारा को चंडीगढ़ कोर्ट ने बरी कर दिया है। उसे ये राहत RDX से जुड़े मामले में मिली है। कोर्ट में चंडीगढ़ पुलिस जगतार सिंह हमारा के खिलाफ आरडीएक्स के मामले को साबित नहीं कर पाई।

जगतार सिंह हवारा ने ब्लास्ट करने के लिए अपने साथी कमलजीत और परमजीत को आरडीएक्स उपलब्ध करवाया था। इस मामले में काफी दिनों से पुलिस का गवाह अपनी गवाही के लिए नहीं आ रहा था। अब पुलिस ने अदालत में उसकी मौत की सूचना दी। इस कारण अदालत में सबूत के अभाव में जगतार सिंह हवारा को बरी कर दिया गया। हवारा अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें