Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ये मोदी सरकार है, यहां आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा’, पहलगाम हमले पर अमित शाह की चेतावनी

May 1, 2025

‘ये मोदी सरकार है, यहां आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा’, पहलगाम हमले पर अमित शाह की चेतावनी

नेशनल डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा जो भी लोग इस हमले के पीछे हैं, उन्हें छोड़ेंगे नहीं। आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। ये नरेंद्र मोदी का भारत है, जहां आतंकवादियों को माफ नहीं किया जाता।

क्या कहा अमित शाह ने?
अमित शाह ने साफ तौर पर कहा कि आतंकवादियों ने जो हमला किया है, उससे वे ये न सोचें कि उन्होंने कोई जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कहा, “हमारे 27 लोगों को मारकर वो लड़ाई नहीं जीत सकते। हम हर जान का हिसाब लेंगे, और जवाब देंगे भी और जवाब लेंगे भी।”

 

भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति
गृह मंत्री ने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का संकल्प साफ है, “चाहे वह नक्सलवाद हो, कश्मीर में आतंकवाद हो या कहीं और से आया खतरा, हर जगह से आतंकवाद को खत्म करेंगे।”

भारत के साथ खड़ी है दुनिया
अमित शाह ने कहा कि आज दुनिया के सभी देश आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “जब तक आतंकवाद खत्म नहीं हो जाता, तब तक ऐसे लोगों को सजा मिलती रहेगी। हमारी एक-एक इंच जमीन से आतंकवाद को मिटाया जाएगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें