
इंटरनेशनल डेस्क: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर चल रहा संघर्ष चौथे दिन भी जारी है। अब तक इस झड़प में 32 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। सीमा के पास स्थित ता मुएन थोम मंदिर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ये एक प्राचीन मंदिर है जिस पर थाईलैंड और कंबोडिया दोनों अपना दावा करते हैं। भारतीय दूतावास, कंबोडिया ने भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है।
थाईलैंड में 19 लोगों की मौत हुई है। कंबोडिया में 13 लोग मारे गए हैं। थाईलैंड के चार सीमावर्ती प्रांतों से 58,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं। कंबोडिया के 23,000 से ज्यादा नागरिकों को भी विस्थापित होना पड़ा है।
थाईलैंड ने कहा है कि कंबोडिया की ओर से हमला किया गया। उन्होंने एक अस्पताल पर हमले का भी आरोप लगाया है। वहीं, कंबोडिया ने खुद को निर्दोष बताया और कहा, “हम एक छोटा देश हैं, हमारी वायुसेना तक नहीं है। हम कैसे हमला कर सकते हैं?”
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने आपात बैठक की और दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की। आसियान संगठन, जिसमें दोनों देश सदस्य हैं, ने भी मध्यस्थता की पेशकश की है। मलेशिया, जो फिलहाल आसियान का अध्यक्ष है, ने भी संघर्ष रोकने की अपील की है।
— India in Cambodia (@indembcam) July 26, 2025
भारतीय दूतावास, कंबोडिया ने भारतीय नागरिकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा, ”थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर जारी झड़पों को देखते हुए भारतीय नागरिक इन इलाकों में यात्रा न करें।” दूतावास ने आपातकालीन संपर्क के लिए नंबर और ईमेल भी साझा किया है- हेल्पलाइन नंबर: +855 92881676,
ईमेल: ([email protected]) (mailto:[email protected]). सीमा पर फायरिंग और गोलाबारी की घटनाएं रुक-रुक कर जारी हैं। दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट पर हैं और स्थानीय लोगों को अस्थायी शिविरों में रखा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...