Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार : Omar Abdullah

June 5, 2024

लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार : Omar Abdullah

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। अब्दुल्ला को जेल में बंद पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद ने 2,04,142 मतों से हराया। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जद गनी लोन भी मैदान में थे। राशिद वर्तमान में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि कल के शोरगुल, गहरी व्यक्तिगत निराशा, राष्ट्रीय परिणामों तथा अन्य जगहों पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत को देखते हुए थोड़ी संतुष्टि के बीच मैं उत्तरी कश्मीर के मतदाताओं, खासकर मेरे लिए वोट देने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देना भूल गया, जो बाहर आए और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल किया।

मतदान केंद्रों पर आने और लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए आपका धन्यवाद। नेकां ने कश्मीर में श्रीनगर और अनंतनाग-राजाैरी पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें