Site icon Dainik Savera Times

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला, मान सरकार हर साल करेगी पुलिस मुलाजिमों की भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई। जिसमें कि पंजाब के पक्ष में युवाओं के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले की सरकार युवाओं को कार्यकाल ख़त्म होने के अंतिम वर्ष के बीच जहां नौकरियां देते थे तो वहीं कई ऐसी स्कीम शुरू करते थे जो शुरू नहीं हो पाती थी। वहीं आज कैबिनेट में फैसला किया गया है कि पंजाब पुलिस की भर्ती के बीच युवाओं के लिए प्रतिवर्ष भर्ती जयपुर से महुआ करेगी जिसमें 1800 पोस्ट हर साल भर्ती हुआ करेगी। सब इंस्पेक्टर की 300 पोस्ट प्रतिवर्ष भरी जाएंगी। जिसमें प्रतिवर्ष 15 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक फिजिकल टेस्ट हुआ करेगा।

Exit mobile version