Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली से जयपुर का सफर अब सिर्फ साढ़े 3 घंटे में, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला चरण शुरू

जयपुर: देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला चरण आज से राष्ट्र को सर्मिपत कर दिया गया है। भारत में विकास की नई मिसाल बने 1380 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे से दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी मात्र 12 घंटों में तय की जा सकेगी। जबकि मौजूदा सड़क व्यवस्था में यह सफर करीब 23 घंटों में पूरा होता है। प्रधानमंत्री ने आज इस भव्य विकासकृति की शुरुआत करते हुए इसे देश की भव्य तस्वीर करार दिया।

दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे का दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड 247 किलोमीटर लंबा है, जिसे 12,173 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस खंड के चालू हो जाने से दिल्ली से जयपुर की यात्रा पांच घंटे से घटकर लगभग साढ़े तीन घंटे रह जाएगी।

Exit mobile version