Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जादू-टोना का था शक…कर दी एक ही परिवार के 4 लाेगाें की बेरहमी से हत्या, 11 महीने के बच्चे पर भी नहीं आई दया

September 13, 2024

जादू-टोना का था शक…कर दी एक ही परिवार के 4 लाेगाें की बेरहमी से हत्या, 11 महीने के बच्चे पर भी नहीं आई दया

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतकों में 45 वर्षीय चेतराम केवट, उनकी दो बहनें यशोदा और जमुना, और जमुना का 11 माह का बच्चा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत लिया है और पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है। तीन संदिग्धों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जादू-टोना के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ समय से रामनाथ पटले की बेटी बीमार थी। बच्ची का कई जगहों पर इलाज भी कराया गया, लेकिन वह नहीं ठीक हो रही हैं। उसके परिवार के सदस्यों को संदेह था कि उसकी बीमारी चैतराम की मां द्वारा किए गए जादू-टोने का नतीजा है। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी चैतराम के घर में घुसे और उन्होंने उन पर धारदार हथियार एवं हथौड़े से हमला कर दिया। लगातार वार से बच्चे समेत परिवार के चारों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान चैतराम की मां घर पर नहीं थीं, अपने दूसरे बेटे के साथ कहीं गई हुई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें