Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोई प्लेन हवा में टकराया तो कोई घाटी में गिरकर हुआ चकनाचूर, ये रहे 5 भीषण विमान हादसे

June 12, 2025

कोई प्लेन हवा में टकराया तो कोई घाटी में गिरकर हुआ चकनाचूर, ये रहे 5 भीषण विमान हादसे

नेशनल डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर, यानी कुल 242 लोग सवार थे। इस विमान हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया।

हादसे की जगह से घने काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक किसी की मौत या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। यह पहली बार नहीं है जब भारत में ऐसा भीषण विमान हादसा हुआ हो। आजादी के बाद से लेकर अब तक कई बड़े विमान हादसे हो चुके हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। आइए नजर डालते हैं 5 बड़े हादसों पर:

कोझिकोड (केरल) विमान हादसा- 7 अगस्त 2020
एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737-800 विमान लैंडिंग के वक्त रनवे पर फिसल गया।
विमान 100 फीट गहरी खाई में गिरा और तीन टुकड़ों में टूट गया।
हादसे में 17 लोगों की मौत और 138 लोग घायल हुए।
वजह: भारी बारिश और खराब दृश्यता।

मैंगलोर विमान हादसा – 22 मई 2010
एयर इंडिया एक्सप्रेस का बोइंग 737-800 विमान रनवे से फिसलकर घाटी में गिरा।
विमान दो हिस्सों में टूट गया।
158 यात्रियों की मौत, केवल 8 लोग बच पाए।
कारण: रनवे ओवररन और खराब मौसम।

पटना विमान हादसा – 17 जुलाई 2000
अलायंस एयर का बोइंग 737-2A8 विमान लैंडिंग के समय आवासीय कॉलोनी पर गिर गया।
हादसे में 56 लोगों की मौत हुई।
इनमें से 51 शव विमान में और 5 जमीन पर मिले।

चरखी दादरी मिड-एयर क्रैश – 12 नवम्बर 1996
दिल्ली के पास हवा में दो विमानों की टक्कर: सऊदी एयरलाइंस और कज़ाकिस्तान एयरलाइंस।
कुल 349 लोगों की मौत हुई।
यह दुनिया की सबसे खतरनाक मिड-एयर टक्कर मानी जाती है।
कारण: पायलट की कम्युनिकेशन में गलती।

घाटकोपर विमान हादसा –12 जुलाई 1949
विमान: KLM लॉकहीड कॉन्स्टेलेशन
लैंडिंग के दौरान पायलट की गलती और खराब मौसम के कारण दुर्घटना हुई।
45 लोगों की मौत, जिनमें अमेरिकी पत्रकार H.R. Knickerbocker भी शामिल थे।

वहीं, अहमदाबाद का ताज़ा विमान हादसा एक बार फिर हमें हवाई सुरक्षा और सतर्कता की जरूरत की याद दिलाता है। भारत में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं जिनमें कई कीमती जानें चली गईं। अब ज़रूरत है हर हादसे से सीख लेकर हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें