Site icon Dainik Savera Times

‘भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने वाले देशद्रोही’, एशिया कप को लेकर भड़के उद्धव ठाकरे

नेशनल डेस्क: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने वालों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच देख रहे थे, वे देशद्रोही हैं।

क्या कहा उद्धव ठाकरे ने?

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, “मैंने वो मैच नहीं देखा क्योंकि मैं एक देशभक्त हूं। जो लोग यह मैच देख रहे थे, वे देशद्रोही हैं। देशभक्ति सिर्फ खेल देखने से नहीं होती, बल्कि देश के मुद्दों पर जागरूक रहना और सही समय पर आवाज उठाना ही असली देशभक्ति है।” यह बयान ऐसे समय पर आया है जब हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर देश में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी पर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, वैष्णो देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मैच को लेकर क्या था विवाद?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले मैच को लेकर पहले से ही विवाद था। विपक्षी पार्टियों और खासकर शिवसेना (यूबीटी) ने इस मैच का विरोध किया था। उन्होंने मांग की थी कि जब सीमा पर हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, तो पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने नियमों का हवाला देकर इसमें हस्तक्षेप करने से मना कर दिया था।

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

उद्धव ठाकरे ने राज्य की फडणवीस सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। महाराष्ट्र के कई इलाके भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं और लोग बुरी तरह प्रभावित हैं। ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बिना राजनीति के सरकार से मदद की अपील की, लेकिन कोई ठोस योजना नहीं दिखाई दे रही। उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री केवल ब्रांडिंग और प्रचार में लगे हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार भी अब सरकार में अकेले पड़ते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गेहूं की MSP 160 रुपए बढ़ी, कैबिनेट मीटिंग में बायोमेडिकल रिसर्च और काजीरंगा हाईवे को मिली मंजूरी

चीनी मिल मालिकों पर सवाल

कुछ चीनी मिल मालिकों ने अपनी कर्ज में डूबी मिलों के लिए करोड़ों रुपये का बीमा करवाया है। उद्धव ने पूछा कि जब सरकार नेताओं को सुरक्षा दे सकती है तो किसानों को क्यों नहीं? उन्होंने यह भी कहा कि चीनी मिल मालिकों को किसानों से वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क की भरपाई खुद करनी चाहिए।

किसानों को आर्थिक मदद की मांग

उद्धव ठाकरे ने मांग की कि किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की मदद दी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की टीम ने अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा तक नहीं किया है। ठाकरे ने पूछा कि जब वो मुख्यमंत्री थे, तब देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें पत्र लिखकर मदद की मांग की थी, तो अब जब फडणवीस सरकार में हैं, तो वही मदद क्यों नहीं दे रहे?

Exit mobile version