नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर जो परिपत्र जारी किया है, उसमें दावा किया गया कि आपातकाल के दौरान संविधान नष्ट हो गया था और अब मोदी सरकार ने संविधान में विश्वास बहाल किया है। खरगे ने इस पर पलटवार करते हुए कहा, “जो बीत चुका है, उसे बार-बार उठाकर आप क्या हासिल करना चाहते हैं?”
खरगे का संविधान पर तंज
खरगे ने कहा, “जिन्होंने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं दिया, वही लोग आज संविधान के खिलाफ बात कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि भाजपा को संविधान बचाओ यात्रा से डर लग रहा है क्योंकि वह जानती है कि जनता अब सवाल पूछ रही है और उसका ध्यान असल मुद्दों की तरफ है। खरगे ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “जो लोग शासन करने में नाकाम हैं, उनके पास मंहगाई, बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे अहम मुद्दों का कोई जवाब नहीं है।”
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए खरगे ने कहा कि पीएम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की बात करते हैं, लेकिन जब सर्वदलीय बैठक होती है, तो वह उसमें शामिल नहीं होते। खरगे ने कहा, “जब पहलगाम में बैठक बुलाई गई थी, तब मोदी किसी छोटे राज्य में जाकर रैली कर रहे थे।”
मणिपुर पर खरगे के सवाल
मणिपुर में जारी हिंसा पर खरगे ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “इतनी सारी सुविधाएं किसी प्रधानमंत्री को नहीं मिलीं, जितनी आज मोदी को मिल रही हैं, फिर भी वह मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्य में नहीं जाते, जहां हिंसा अभी भी जारी है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...