Site icon Dainik Savera Times

CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को मिला संदेश, मचा हड़कंप

school bomb threat,

school bomb threat,

मुंबई। सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा संदेश मिला है। इस व्हाट्सएप मैसेज ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है। वर्ली पुलिस ने धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमले की चेतावनी दी गई थी। इस संदेश को भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने अलर्ट जारी कर जांच शुरू कर दी। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और साइबर सेल को इसकी जांच सौंप दी गई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि संदेश भारत से भेजा गया है या विदेश से।

डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को भी मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें, इससे पहले भी महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन सहित कई सरकारी संस्थानों को भेजे गए ईमेल के जरिए दी गई थी। जांच में आरोपी को हिरासत में लिया गया और उसने कथित रूप से ईमेल भेजने की बात कबूल की। इस मामले में आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Exit mobile version