Site icon Dainik Savera Times

Mumbai Airport और Taj Palace Hotel को बम से उड़ाने की धमकी… फैली सनसनी

नेशनल डेस्क : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया है। धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसे मुंबई एयरपोर्ट पुलिस की ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ। मेल में यह दावा किया गया है कि ताज महल पैलेस होटल और मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

धमकी का कारण

आपको बता दें कि ईमेल में अफजल गुरू और सैवक्कू शंकर के अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने का हवाला देते हुए धमकी दी गई है। इन दोनों का नाम भारत में हुए कुछ बड़े आतंकवादी हमलों से जुड़ा हुआ है, और कई बार इस तरह की धमकियां फांसी की सजा के विरोध में भेजी जाती रही हैं।

जांच और सुरक्षा उपाय

मुंबई पुलिस ने धमकी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, जांच में कोई भी संदिग्ध तत्व नहीं मिला है, और मेल के भेजने वाले की पहचान और उसे ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही हैं और संबंधित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम

मुंबई एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल के आसपास सुरक्षा को मजबूत किया गया है। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा अधिकारी संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। हालांकि, इस समय कोई भी ठोस खतरा सामने नहीं आया है, फिर भी मुंबई पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरतते हुए मामले की जांच कर रही हैं।

Exit mobile version