Site icon Dainik Savera Times

‘इस बार मेडल का कलर बदलेगा’… नीरज चोपड़ा से आज भारतवासियों को गोल्ड की उम्मीद

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में आज भारत कि निगाहें नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई है। मेंस जैवलिन का फाइनल आज यानी कि 8 अगस्त को पेरिस में होना है। भारतवासी आज पेरिस में होने वाले इस बड़े मैच को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ओलंपिक का अब तक का सबसे बड़ा और दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। हरियाणा के पानीपत से निकलकर वर्ल्ड में अपनी धाक जमाने के साथ-साथ टोक्यो का स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा देश को भाला फेंककर चौंकाने के लिए तैयार बैठे हैं। देश के हर व्यक्ति की नजर नीरज चोपड़ा पर है और गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है।

क्वालिफिकेशन राउंड में भाला फेंककर उन्होंने भारत का दबदबा पूरे देश को दिखा दिया। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक के फाइनल में अपनी धाक जमाने और भाला फेंककर गोल्ड मेडल की दूरी नापने के लिए नीरज का जुनून देश को उत्साहित कर रहा है। बता दें कि मेंस जैवलिन में नीरज चोपड़ा की अब तक से सबसे दमदार परफॉर्मेन्स रही है।

चोपड़ा ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप बी में 89.34 मीटर का बड़ा थ्रो दर्ज किया और फाइनल में जगह बनाई। नीरज ने अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर थ्रो किया, जो इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। उन्होंने 84.00 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को सफलतापूर्वक पार किया।

Exit mobile version