Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के सेहत विभाग ने लिया बड़ा फैसला, आज से बदला सरकारी अस्पतालों का समय

पंजाब डेस्क: सरकार ने राज्य की जनता के के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बता दें कि, पंजाब के सेहत विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएँ सरकारी अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

अब मरीजों को हर प्रकार की दवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं, साथ ही सभी आवश्यक परीक्षण भी बिना किसी शुल्क के किए जा रहे हैं। गर्मियों के बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए, सरकारी अस्पतालों के समय में भी बदलाव किया गया है। 16 अप्रैल से अस्पतालों का समय सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप ने बताया कि हाल ही में डेराबसी और गुरदासपुर के अस्पतालों में हुए हादसों के मद्देनजर, यहां पर बेहतर प्रबंध किए गए हैं। मरीजों ने भी सरकार का आभार व्यक्त किया है कि अब अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे उनकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Prices: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरे, जानें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Exit mobile version