Air India Pilot Suicide : महाराष्ट्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां एक महिला पायलट ने अपने बॉयफ्रेंड के दुर्व्यवहार से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जब इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने इस मामले के आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के अंधेरी का है जहां एक फ्लैट में महिला पायलट ने आत्महत्या कर ली। इस महिला पायलट का नाम सृष्टि तुली है। जिनका उम्र महज 25 साल बताया जा रहा है। सृष्टि तुले पेशे से पायलट थी और वह वर्तमान में एयर इंडिया में पायलट के रुप में काम करती थी। सृष्टि के रिश्तेदारों ने उसके बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित पर आरोप लगाए है कि वह अक्सर सृष्टि के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था। वह जब भी फोन पर बात करता था तो दोनों में बहस होती थी। रिश्तेदारों का कहना है कि सृष्टि ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड के दुर्व्यवहार से तंग आ चुकी थी।
वहीं अब पुलिस ने सृष्टि के रिश्तेदारों के बयान पर उसके बॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आज कोर्ट ने इस पूरे मामले को देखते हुए आरोपी आदित्य को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आपको बता दें कि इस मामले में सृष्टि के अंकल की तरफ से शिकायत दर्ज कराया गया था। अब पुलिस आरोपी आदित्य पंडित को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।

