Site icon Dainik Savera Times

बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए TMC ने उम्मीदवारों की घोषणा की, क्रिकेटर युसूफ पठान और कीर्ति आज़ाद को भी दिया टिकट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। इस बार पार्टी ने कुछ मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों पर फिर से भरोसा जताया है। इस सूची में 12 महिलाओं का नाम शामिल है जिन्हें टिकट दिया गया है।

यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे
क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि कीíत आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। बसीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी ने मौजूदा सांसद नुसरत जहां की जगह अपने पूर्व सांसद हाजी नुरुल इस्लाम को मैदान में उतारा है।

महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया गया
टीएमसी ने लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर सीट से लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। सूची की घोषणा कोलकाता में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की रैली में की गई, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी राज्य की सभी 42 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version