Site icon Dainik Savera Times

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ECI के इस आदेश को दी चुनौती, खटखटाया Supreme Court का दरवाजा

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र की TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मोइत्रा ने चुनाव आयोग के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें बिहार में मतदाता सूची की (Special Intensive Revision) यानी विशेष पुनरीक्षण की बात कही गई है। जिसे महुआ ने असंवैधानिक और पक्षपातपूर्ण बताया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

याचिका में क्या है मांग ?

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा की ओर से दायर की गई याचिका में दो प्रमुख मांगें की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ECI के इस आदेश पर तत्काल रोक लगाए। चुनाव आयोग को यह निर्देश दे कि वह अन्य राज्यों में भी ऐसा कोई आदेश जारी न करे। महुआ का आरोप है कि यह कदम गरीबों, महिलाओं और प्रवासी मजदूरों को मतदान प्रक्रिया से बाहर करने का एक सुनियोजित प्रयास है।

आदेश मनमाना और असंवैधानिक

दरअसल, महुआ का कहना है कि चुनाव आयोग का यह कदम न केवल संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि इससे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को भी खतरा है। उन्होंने इसे मनमाना, भेदभावपूर्ण और अलोकतांत्रिक निर्णय बताया है। दरअसल,  महुआ मोइत्रा हाल ही में कई कारणों से सुर्खियों में रहीं हैं। पहला पर्सनल लाइफ को लेकर। उन्होंने पूर्व बीजद सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील पिनाकी मिश्रा से बर्लिन में विवाह किया। यह शादी सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चित रही।

कौन हैं महुआ मोइत्रा?

बता दें कि महुआ मोइत्रा एक प्रभावशाली और मुखर नेता हैं जो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर से पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह संसद में अपने तेजतर्रार भाषणों और केंद्र सरकार की आलोचना के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म: 12 अक्टूबर 1974, लाबाक, कछार जिला, असम में हुआ था। वे बंगाली हिंदू ब्राह्मण पृष्ठभूमि से आती है।

राजनीतिक सफर और पहचान

महुआ ने पहले कांग्रेस में कुछ समय बिताया, लेकिन बाद में टीएमसी से जुड़ गईं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में और फिर लोकसभा में मौका दिया, जहाँ वे लगातार अपनी निर्भीक और सटीक बातों के कारण चर्चा में रही हैं। उनकी राजनीतिक शैली उन्हें एक अलग पहचान देती है, और वे महिला नेताओं के नए चेहरे के तौर पर उभर चुकी हैं।

Exit mobile version