चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम दो दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचेंगे। वह राज्य इकाई के प्रमुख के.अन्नामलाई की राज्यव्यापी यात्र के समापन का प्रतीक तिरुपुर में आयोजित भाजपा की रैली में शामिल होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल वह थूथुकुडी, मदुरै और तिरुनेलवेली में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इन जिलों में प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री आज शाम तिरुपुर में सार्वजनिक रैली के बाद बुधवार सुबह थूथुकुडी में लगभग 17 हजार 300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
केरल से यहां उतरने के बाद वह भारत के पहले मानव उड़ान मिशन गगनयान अंतरिक्ष कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसरो की अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्र के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास करने के लिए इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा।
आज PM MODI तमिलनाडु में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

**EDS: IMAGE VIA PMO** New Delhi: Prime Minister Narendra Modi attends 'Viksit Bharat Viksit Rajasthan' programme via video conferencing, Friday, Feb. 16, 2024. (PTI Photo) (PTI02_16_2024_000064A) *** Local Caption ***
