आज शहीदों के अतुलनीय बलिदानों द्वारा प्राप्त वोटर कार्ड का उपयोग अपनी इच्छा से करें: CM भगवंत मान
May 10, 2023
जालंधर लोकसभा सीट के लिये आज हो रहे उपचुनाव के लिये मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हो गया है जिसमें 16 लाख से अधिक मतदाता विभिन्न राजनीतिक दलों समेत 19 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा है कि जालंधर के सम्मानित मतदाता, आज शहीदों के अतुलनीय बलिदानों द्वारा प्राप्त वोटर कार्ड का उपयोग अपनी इच्छा से करें…उन लोगों को आगे लाएं जो ईमानदार हैं और लोगों के दर्द और पीड़ा को समझते हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और शिक्षा के मुद्दों की बात करते हैं। बिजली…लोकतंत्र…मजबूत करो।