Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : बदला मौसम का मिजाज…कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

April 10, 2025

Today Weather : बदला मौसम का मिजाज…कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के बहुत से हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने लगा है। अप्रैल महीने की तेज धूप लोगों को अब परेशान करने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक है। आइए विस्तार से जानते है देशभर के मौसम का हाल…

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24- 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को अभी भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में आज भी पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र में लू चलेगी और गर्म हवाएं भी चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज यानी 10 अप्रैल को बिहार और झारखंड में बारिश होने की संभावना है। जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मेघालय और सिक्किम में कल बारिश हो सकती है।

11 और 12 अप्रैल को राज्य में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अप्रैल को झारखंड में बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि भारी बारिश के दौरान तेज आंधी भी चलेगी। वहीं ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें