Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन राशियों वालों के लिए खास है आज का राशिफल, जरुर पढ़ लें

December 13, 2023

इन राशियों वालों के लिए खास है आज का राशिफल, जरुर पढ़ लें

आज का राशिफल। 13 दिसंबर, 2023

मेष
आज दिखावे के चक्कर में आप थोड़ी गलतियां करेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा। रुका हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश को लेकर योजना बनाएंगे।

वृष
आज उधार दिया हुआ धन मिलने में कठिनाई होगी। अपना खानपान संतुलित रखें। मित्रों के व्यवहार से आपको दुख हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी अपेक्षा के अनुसार बिक्री न होने से मन अप्रसन्न हो सकता है।

मिथुन
आज आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय से धन लाभ होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

कर्क
आज व्यवसाय में नए विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ेगा। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होगी। परिजनों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

सिंह
आज व्यापार में बिक्री बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपकी बातों से लोग आकर्षित रहेंगे। नई स्किल सीखने का प्रयास करेंगे। सरकारी कार्यों के लिए दिन बहुत शुभ है। घरेलू कलह का निवारण होगा। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

कन्या
आज भारी उद्योग से जुड़े लोगों को मशीनरी को लेकर समस्या हो सकती है। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला
आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। आपके स्वाभिमान और आत्मबल में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वृश्चिक
आज पारिवारिक विवादों का निपटारा हो सकता है। आवश्यक कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूर्ण कर लेना हितकर होगा। परिवार में उत्सव की धूम रहेगी। कार्यक्षेत्र में आय की दृष्टि से दिन सन्तोषजनक रहेगा।

धनु
आज नई योजनाओं से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन को लेकर थोड़ी परेशानियां रहेंगी। पैर और कमरदर्द की शिकायत हो सकती है। आपके काम समय पर पूरे हो जाएंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

मकर
आज घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। प्रेमी जन के ऊपर धन खर्च करेंगे। नशे से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

कुंभ
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। खुशियों और उत्साह से भरपूर रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते हैं। मन में पुरानी स्मृतियां दोबारा ताजा होंगी।

मीन
आज दोस्तों के साथ पार्टी के लिए जा सकते हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग नए टूर की योजना बनाएंगे। आपकी सेहत थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। आप ऑफिस के बजाय घर में समय बिताना ज्यादा पसन्द करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें