Site icon Dainik Savera Times

हनुमान जी के आदर्श का पालन करते हुए बदला लिया, ‘केवल उन्हीं को मारा…जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर रिएक्शन दिया। उन्होंने सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है। भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था। हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 50 इंफ्रास्ट्रर प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, ‘पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने सभी भारतवासियों का मस्तक ऊंचा किया है। कल रात भारतीय सेनाओं ने अपने शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।’

उन्होंने आगे कहा कि भारत की सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें ठीक समय, तय योजना के अनुसार सटीकता के साथ ध्वस्त किया है और किसी भी नागरिक ठिकाने को प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी हमारी सेना ने दिखाई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने एक तरीके की सटीकता, सतर्कता और मानवीयता दिखाई है। जिसके लिए मैं सेना के जवानों और अधिकारियों को पूरे देश की तरफ से साधुवाद देता हूं। सेना को संपूर्ण संबल प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी साधुवाद देता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए निभाया था। जिन्ह मोहि मारा तिन मोहि मारे.. हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहले की तरह इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। भारत ने अपनी सरजमीं पर हुए हमले का जवाब देने के लिए, अपने ‘प्रतिक्रिया के अधिकार’ का इस्तेमाल किया हैक हमारी यह कार्रवाई, बेहद सोच-समझकर, सधे हुए तरीके से की गई है। आतंकियों के हौसले पस्त करने के उद्देश्य से, यह कार्रवाई, महज उनके ठिकानों और अन्य इंफ्रास्ट्रर तक ही सीमित रखी गई है। ‘इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

Exit mobile version