Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत

June 3, 2024

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हुई मौत

आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के नागलोई में लक्ष्मी पार्क के रहने वाले नीलेश कुमार पाल (35) पत्नी सुधा और चार बच्चों के साथ आटो रिक्शा से अपनी ससुराल मैनपुरी जा रहे थे। तड़के करीब साढ़े चार बजे सिकंदरा क्षेत्र के अरसैना के पास पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने आटो को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने ऑटो रिक्शा से घायलों को बाहर निकाला मगर तब तक नीलेश, उनके पुत्र हर्ष (12) और पुत्री गुरप्रीत (9) की मृत्यु हो चुकी थी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा सवार पिता और बेटी-बेटा छिटक कर सड़क पर गिरे। उनका सिर फट गया था। तीनों की मौके पर मौत हो गई। नीलेश की पत्नी सुधा, बेटी देवकी (14) और जुड़वां बेटे सुशांत (9) को घायलावस्था में एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां सुधा की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि ऑटो रिक्शा में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें