Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता हुई शर्मसार, Traffic Police ने बूथ के अंदर नाबालिग लड़की से जबरन बनाए संबंध, फिर…

February 3, 2025

मानवता हुई शर्मसार, Traffic Police ने बूथ के अंदर नाबालिग लड़की से जबरन बनाए संबंध, फिर…

नेशनल डेस्क : चेन्नई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। इस मामले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। घटना 25 जनवरी को घटी और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट

दरअसल, 25 जनवरी को लड़की की मां ने मायलापुर ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने लड़की का पता लगाने के लिए जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की और पता चला कि वह 16 वर्षीय अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। वहीं पुलिस ने पाया कि लड़की का 16 वर्षीय प्रेमी उसके साथ बलात्कार कर चुका था। उसने लड़की से शादी करने का वादा किया था, लेकिन उसके बाद एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पुलिस को पता चला कि लड़की पहले मायलापुर में एक फुटपाथ पर सो रही थी, जहां वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी का नाम सामने आया

लड़की ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को जब वह फुटपाथ पर सो रही थी, तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी रमन ने उसे देखा और यह कहकर जगाया कि वह उसे उसके घर छोड़ देगा। इसके बाद, रमन ने लड़की को वाहन में बैठाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। फिर उसने उसे फोरशोर एस्टेट स्थित एक पुलिस बूथ पर ले जाकर फिर से यौन उत्पीड़न किया।

पुलिसकर्मी का भाग जाना

वहीं जब लड़की के जोर-जोर से रोने के बाद, ट्रैफिक पुलिसकर्मी रमन उसे पुलिस बूथ में छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की घर लौट आई, लेकिन उसे डर था कि उसकी मां उसे किसी और से शादी करवा देगी, इसलिए वह फिर से भाग गई।

पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया

लड़की और उसका प्रेमी रिश्तेदार के घर पहुंच गए, जहां से पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया। मायलापुर ऑल वुमेन पुलिस ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी रमन, लड़की के नाबालिग प्रेमी और उसकी मां को POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें