Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसे डंपर ने आठ माह की गर्भवती पत्नी, पति व दो बच्चों को रौंदा

July 20, 2024

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुसे डंपर ने आठ माह की गर्भवती पत्नी, पति व दो बच्चों को रौंदा

Road Accident : उत्तर प्रदेश से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, देर रात अयोध्या हाईवे पर बीबीडी थाना क्षेत्र में मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे एक झोपड़ी में घुस गया। जिसके बाद झोपड़ी में सो रहे दंपती और उनके दो बच्चों को रौंद दिया। चारों की मौके पर मौत हो गई। महिला आठ माह की गर्भवती थी। दंपती की एक सात साल की बेटी बाल-बाल बची। बाराबंकी के जैतपुर निवासी उमेश (35) टाइल्स कारीगर थे। वह अयोध्या हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर पत्नी नीलम (32) देवी, बेटे गोलू (4), सनी (13) और बेटी वैष्णवी के साथ रहते थे। बीती रात पूरा परिवार झोपड़ी में सो रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस, चालक गिरफ्तार
रात करीब एक बजे एक डंपर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। हादसे में उमेश, नीलम, गोलू और सनी की मौत हो गई। केवल वैष्णवी बची। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डंपर चालक को गिरफ्तार किया। नीलम आठ माह की गर्भवती थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें