Site icon Dainik Savera Times

Lucknow में दर्दनाक हादसा, Cylinder Blast में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया हो गया और एक ही परिवार के नो लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लखनऊ के काकोरी स्थित हाता हजरत साहब काकोरी कस्बे की है। यहां रहने वाले मुशीर अली जरदोजी कढ़ाई का काम कर रहे थे।

मुशीर के घर में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। अचानक घर में आग लग गई और जोरदार आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिसके बाद मुशीर और उनके परिवार के नो लोग इसकी चपेट में आ गए। धमाका होते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों द्वारा तुरंत सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कमरे की दीवार भी उड़ गई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है, जिसकी वजह से घर में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की कुल तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Exit mobile version