Site icon Dainik Savera Times

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा, उमराह से लौट रहे 42 भारतीयों की मौत

इंटरनेशनल डेस्क: सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक बस हादसे में कम से कम 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। ये सभी लोग उमराह अदा करने के बाद मक्का से मदीना जा रहे थे। सोमवार सुबह यह दुर्घटना तब हुई, जब यात्रियों से भरी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई।

कैसे हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा भारतीय समयानुसार सुबह करीब 1:30 बजे मुफरिहात इलाके के पास हुआ। बस में सवार कई यात्री उस समय सो रहे थे, इसलिए ज्यादातर लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आग तेजी से फैल गई और बस पूरी तरह जल गई।

ये भी पढ़ें: इन 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, पहाड़ों में बर्फ़बारी से मैदानों में बढ़ी ठंड

महिलाएं और बच्चे भी शामिल

सूत्रों के अनुसार, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस में कुल लगभग 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे। ये सभी हैदराबाद और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों से उमराह के लिए सऊदी अरब पहुंचे थे।

मक्का से मदीना जाते समय हुआ हादसा

सभी तीर्थयात्री मक्का में अपने धार्मिक कर्तव्य पूरे कर चुके थे और यात्रा के अगले चरण के लिए मदीना जा रहे थे। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। स्थानीय प्रशासन ने 42 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें: कोयला खदान में इमारत ढहने से 5 लोग दबे, अवैध तरीके से निकाल रहे थे कोयला

ओवैसी ने जताया गहरा दुख

हादसे के बाद हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रियाद में भारतीय दूतावास के उप-मिशन प्रमुख अबू माथेन जॉर्ज से बात की है। दूतावास की ओर से कहा गया कि वे लगातार घटनास्थल से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद की दो ट्रैवल एजेंसियों से यात्रियों का पूरा विवरण जुटाकर भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को भेज दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत लाए जाएं और यदि कोई घायल है तो उसका बेहतर इलाज करवाया जाए।

Exit mobile version