Site icon Dainik Savera Times

MP में दर्दनाक हादसाः महादेव घाट पुल से नदी में गिरी SUV, 8 लोगों की मौत, छह घायल

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक SUV पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई।

पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित जबलपुर जिले के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Exit mobile version