Site icon Dainik Savera Times

पुणे में दर्दनाक हादसाः इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा; 30 पर्यटक बहे, 6 की मौत…बचाव अभियान जारी

Bridge Collapsed In Pune : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा हो गया है। जहां, तलेगांव क्षेत्र के कुंडमाल के पास इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल भारी बारिश और तेज बहाव के कारण अचानक ढह गया, जिससे ये हादसा हो गया। प्रशासन को आशंका है कि इस हादसे में करीब 30 पर्यटक बहे, 6 की मौत गई है। बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई लोग इस पुल पर आ गए और बढ़े हुए जलस्तर के नजारे देख रहे थे। इस हादसे में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने बताया है कि हादसे में पांच से छह लोगों को बचा लिया गया है।

 

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है और इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण एजेंसियों द्वारा नदी में गिरे पर्यटकों को बचाने के लिए जी-जान से प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक 6 से 7 लोगों को बाहर निकाला गया है।

सीएम ने घटना पर जताया दुख
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मावल में पुल ढहने की घटना हुई है. मैंने डिविजनल कमिश्नर, तहसीलदार और पुलिस कमिश्नर से बात की है। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। कुछ लोग फंसे भी हैं। एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंच रही है। संभव है कि कुछ लोग बह गए हों। हमें अभी तक इस संबंध में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं मिली है। इसलिए अभी इस बारे में बात करना उचित नहीं होगा। पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मैं इस बारे में जानकारी दूंगा। अभी प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है।

Exit mobile version