Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक हादसाः ट्रक ने टैक्सी में मारी टक्कर, 5 की मौके पर मौत, सभी जा रहे थे इस धाम

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। जहां, सवारी से भरा ऑटो ट्रक में घुस गया। जिसके बाद 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल छतरपुर भेजा है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। बता दें हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये।

बागेश्वर धाम जा रहे थे सभी श्रद्धालु
मिला जानकारी के अनुसार यह सभी लोग ऑटो में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे। इसी दौरान छतरपुर जिले के कदारी के पास एनएच-39 पर एक ऑटो ट्रक से टकरा गया, जिससे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मतृकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना आज सुबह की बताई जा रही है।

Exit mobile version