Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसाः सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को पिकअप ने कुचला, चार की मौत, 5 घायल

September 16, 2024

दर्दनाक हादसाः सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को पिकअप ने कुचला, चार की मौत, 5 घायल

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क के किनारे बैठे लोगों को एक पिकअप वैन ने कुचल दिया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सुबह करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे तभी गवा की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे लीलाधर (60), धारामल (40), ओमपाल (32) और पूरन सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया जहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें